नगर पंचायत अध्यक्ष सभी कर्मचारी, अधिकारियों व सभासदों को दीपावली पर्व पर दिया गिफ्ट

Share

नगर अध्यक्ष ने दी दीपावली पर्व पर बधाई

फूलपुर, आजमगढ़। नगर पंचायत कार्यालय में अधिशासी अधिकारी व फूलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की तरफ से सभी कर्मचारी, अधिकारियों व सभासदों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए गिफ्ट प्रदान किया गया, प्रकाश उत्सव दीपावली के पावन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने सभी नगर वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में मंगल कामना की ईश्वर से प्रार्थना की,

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार ने नगर वासियों कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली हमारे जीवन मैं पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है, जीवन में कितना भी अंधेरा हो उसे सामूहिक प्रयास और उत्साह से दूर किया जा सकता है, इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने कहा कि हमें अपने जीवन को एक दीपक की तरह दूसरे के जीवन में रोशनी फ़ैलाने के लिए कार्य करने वाला होना चाहिए, इस अवसर पर प्रमुख रूप से लिपिक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, आशीष मद्धेशिया, सुरेश सोनकर, रफीक फूलपुरी, मोहम्मद अरशद, ओमकार गुप्ता,आबिद, रिजवाना, अनिल सोनकर, इफ्तिखार अहमद, सुधीर रावत, अनुपम गुप्ता, सुजीत यादव, मोवीन अहमद सहित आदि लोग रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!