“EVM का मुद्दा आज भी जिंदा है. हम जब भी आएंगे इसको हताएंगे.”
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के मुखिया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया. अभिभाषण चर्चा के दौरान अपनी राय व्यक्त करते हुए अखिलेश ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव का परिणाम विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए जिम्मेदारी का संदेश देता है और यह परिणाम सांप्रदायिक राजनीति का अंत कर सामुदायिक राजनीति की शुरुआत करने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव के परिणाम ने तोड़ने वाली राजनीति को तोड़ दिया है और जोड़ने वाली राजनीति की जीत हुई है. “उत्तर प्रदेश में पिछले सात साल में परीक्षा माफिया का जन्म हुआ और हर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ है.”
सांसद अखिलेश यादव ने कहा,
- “अयोध्या में विपक्ष की जीत देश के परिपक्व मतदाताओं की लोकतांत्रिक समझ की जीत है.”
- “हम अग्निवीर योजना को स्वीकार नहीं करते, जब कभी ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आएगा तो हम इस योजना को खत्म कर देंगे.”
- “आपकी सरकार में युवाओ को रोजगार की कोई उम्मीद नहीं है. इस सरकार ने आरक्षण के साथ जितना खिड़वाड किया है किसी ने नहीं किया है अभी तक.”
- “सरकार खुद पेपर लीक करा रही है. ताकि युवाओं को रोजगार न देना पड़े.”
- “हमने जो सड़कें बनाई उसपर फाइटर प्लेन उतरा और आपने जो सड़कें बनाईं उस पर नाव चल रही है.”
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 1,241







