



शुक्रवार रात किशोरी शौच के बहाने घर से निकली और फिर नहीं लौटी…..
फूलपुर एक्सप्रेस
गंगानगर, प्रयागराज। गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र में आम के पेड़ पर फंदे पर एक युवक व एक युवती का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के समीप मनसौता नदी किनारे आम के पेड़ पर फंदे से लटका एक युवक जिसकी उम्र करीब 27 वर्ष व एक युवती जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष का शव लटकता हुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। धीरे- धीरे गांव सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और ग्रामीणों के सहयोग से शिनाख्त में जुट गई।
दोनों शुक्रवार से अपने-अपने घरों से गायब थे। युवक की पहचान नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी 27 वर्षीय भागीरथी यादव के रूप में हुई है, जबकि लड़की भी इसी गांव की थी। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष थी। किशोरी सप्ताह भर पहले अपनी बुआ के घर धनबलपुर आई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
