जवानों के लिए बैठकर खाने की उचित व्यवस्था;.. पुलिस लाइन आजमगढ़ में नवीनीकृत बहुउद्देशीय हाल व आदर्श मेस का उद्घाटन

Share

आदर्श मेस का उद्घाटन, AC, TV, पीने के लिए RO वाटर, आदि सुविधा

फूलपुर एक्सप्रेस …

आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन आजमगढ़ में नवीनीकृत बहुउद्देशीय हाल व आदर्श मेस का उद्घाटन किया गया। बहुउद्देशीय हाल का सौन्दर्यीकरण किया गया है, जिसमें नई खिड़किया, कुर्सी, स्टेज, आदि का सुविधाओं से लैस है। उक्त हाल में एक साथ लगभग 300 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। बहुउद्देशीय हाल के उद्घाटन के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने नवीनीकृत आदर्श मेस का उद्धाटन किया गया है, जिसमें जवानों के लिए बैठकर खाने की उचित व्यवस्था की गयी है। आदर्श मेस में AC, TV, पीने के लिए RO वाटर, आदि सुविधाओं से लैस है। जवानों के लिए AC की व्यवस्था की गयी है। आदर्श मेस में खाना बनाने वाली सामग्रियों को सुसज्जित तरीके से रखने की व्यवस्था की गयी है।

उपरोक्त उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल व प्रतिसार निरीक्षक अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहें।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई