आजमगढ़ में जनसभा; 4 जून को देश में एक पिक्चर रिलीज होगी, उसका नाम भारतीय जनता पार्टी होगा — अखिलेश यादव

आजमगढ़। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में बिलरियागंज के बघेला में जनसभा हुई। अखिलेश ने कहा- धर्मेंद्र यादव के साथ अब तो गुड्डू जमाली भी आ गए हैं। PDA परिवार भी जुड़ गया है। चार तारीख को नई फिल्म रिलीज होगी। बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती है। मैं अपील करूंगा कि इसे समझें और सावधान रहें। उन्होंने कहा- किसी को नहीं पता था कि रेल हवाई अड्डे, LIC, बंदरगाह बिक जाएंगे। क्या किसी को पता था कि आधी रात को नोट बंद हो जाएंगे। अग्निवीर की तरह पुलिस की नौकरी भी तीन साल की हो जाएगी।

अखिलेश ने कहा- आजमगढ़ वालों इस बार रुकना नहीं। छठे चरण का चुनाव इन्हें न जाने कहां भगा देगा। आप सभी से हमारा निवेदन है कि धर्मेंद्र यादव को जिताएं। हमारा रिश्ता यहां से नया नहीं है। ऐसा रिश्ता किसी का नहीं हो सकता है, जैसा हमारा रहा है।

अखिलेश ने कहा- सड़कें चौड़ी करनी हों या अस्पताल बनाने हों। नेता जी ने ही ये काम किया था। आजमगढ़ का कभी भी सम्मान बढ़ाना होगा तो वो भी करेंगे। बाकी का मामला तो जमाली जी देख ही लेंगे। देश की जो बड़ी जीत होगी, उसमें आजमगढ़ शामिल होगा या नहीं? ऐसा न हो कि कन्नौज से पीछे रह जाओ? आप सभी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट डालें। संविधान को खत्म करने वालों को हटाइये।

एक दिन पहले यानी मंगलवार को अखिलेश यादव ने लालगंज लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी दरोगा सरोज के पक्ष में जनसभा की थी। वहीं, आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में डिंपल यादव ने मेंहनगर और सगड़ी में जनसभा की थी।

ये भी पढ़ें...