बाहुबल , परिवारवादी लोग जहां आजमगढ़ को अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं, आजमगढ़ में PM का सपा पर बाहुबल, परिवारवाद , तुष्टीकरण को लेकर तीखा हमला

Share

आजमगढ़ में गरजे मोदी….

Phoolpur express

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ से यूपी सहित देश के सात राज्यों को 34,676 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोला। पढ़ें पीएम मोदी के दौरे से जुड़ा हर खबर…

परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी लोग मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का अपना परिवार नहीं है। ये लोग भूल जाते हैं कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ जनता है। इसीलिए जनता ही कह रही है- मैं हूं मोदी का परिवार।

परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।

रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से यूपी की पहचान: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी की पहचान रिकॉर्ड मात्रा में आ रहे निवेश से हो रही है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरिमनीज़ से हो रही है। एक्सप्रेस-वे के नेटवर्क और हाइवेज से हो रही है।

यूपी में युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं। इससे ना सिर्फ यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बदला है, बल्कि युवाओं के लिए लाखों नए अवसर बने हैं।

पहले किसानों को उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों को याद है ना कि कैसे इसी उत्तर प्रदेश में सरकार चलाने वालों ने गन्ना किसानों को रुलाया था। उनका पैसा ही तरसा-तरसा कर दिया जाता था या मिलता ही नहीं था। ये भाजपा की सरकार है जिसने गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया खत्म कराया है। आज गन्ना किसानों को सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है।

पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP किसानों को दी जा रही है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई MSP दी जा रही है। गन्ना किसानों के लिए भी इस साल लाभकारी मूल्य में 8 फीसदी की वृद्धि की गई है। अब गन्ने का लाभकारी मूल्य 315 रुपये से बढ़कर 340 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

ये विकास विपक्षियों की नींद उड़ा रहा है: पीएम

पीएम ने कहा कि आपका ये प्यार और आजमगढ़ का ये विकास… जातिवाद, परिवारवाद और वोटबैंक के भरोसे बैठे इंडी गठबंधन की नींद उड़ा रहा है। पूर्वांचल ने दशकों तक जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति देखी है और पिछले 10 वर्षों से ये क्षेत्र विकास की राजनीति भी देख रहा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्टरपंथ के खतरों को भी देखा है और अब यहां की जनता कानून का राज भी देख रही है।

‘2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे’

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में भी किए जा रहे शिलान्यासों को भी कोई चुनाव के चश्मे से न देखे, ये विकास के लिए मेरी अनंत यात्रा का परिणाम है। मैं 2047 तक, देश को विकसित भारत बनाने के लिए तेज गति से दौड़ रहा हूं और देश को तेज गति से दौड़ा रहा हूं।

भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोग: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति से नाखुश कुछ लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले इतनी सारी परियोजनाओं का उद्घाटन राजनीतिक प्रलोभन है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि पहले क्या होता था, नेता चुनाव से पहले योजनाओं की घोषणा तो करते थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते थे। आज देश देख रहा है कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास मैंने किया है, उनका उद्घाटन भी मेरे द्वारा ही किया गया है।

‘आज आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है’

पीएम मोदी ने कहा कि आज केवल आजमगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ यहां से हो रहा है। जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिनते थे, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज आजमगढ़ से कई राज्यों में करीब 34 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।

प्रधानमंत्री का स्वागतकरते हए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दस वर्ष पहले की आजमगढ़ व्यथा को भी व्यक्त किया , कहा आजमगढ़ की पहचान को धूमिल करने का प्रयास किया गया, आज यह जिला विकास का नया अध्याय लिख रहा।

रिपोर्ट…चंदन गुप्ता, मनोज गुप्ता 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!