बरदह थाने पर वार्षिक निरीक्षण…
आजमगढ़। बरदह थाने पर शुक्रवार को SP अनुराग आर्य ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सलामी गार्द के कमांडर द्वारा सही कमांड न दिए जाने पार उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं जनसुनवाई रजिस्टर में फीडबैक न प्राप्त होने पर अभिलेखों में कमी दिखाई देने पर थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। एसपी की इस कार्रवाई और औचक निरीक्षण से हड़कंप मचा रहा। थाने पर पहुंचे एसपी आजमगढ़ ने वार्षिक निरीक्षण के बाद सभ्रांत व्यक्तियों और मीडिया कर्मियों के साथ बैठक की। जन संवाद में उन्होंने लोगों से फीडबैक लिया। वहीं इसके पहले किए गए निरीक्षण में भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या, बलवा तथा महिला सम्बन्धी रजिस्टरों को अपडेट किये जाने का निर्देश। थाना परिसर में माल मुकदमाती को नियमानुसार निस्तारण करने हेतु निर्देश। अभिलेखों के अवलोकन से प्रविष्टियां अध्यावधिक न होने पर पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने दंगा नियंत्रण उपकरणों को धारण किये जाने के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। शस्त्र चालन व खोलने/जोड़ने के सम्बन्ध उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी से जानकारी ली तथा उसके सम्बन्ध में प्रशिक्षित कर उनको बार-बार अभ्यास किये जाने का निर्देश दिया। थाना परिसर से बनी जल निकास नालियों व चेम्बर की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। थाना कार्यालय में साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी तथा थाना कार्यालय में रखी अलमारी से अभिलेखों का अवलोकन किया गया। रजिस्टरों के अभिलेखी करण हेतु निर्देशित किया गया।
थाना परिसर में अपराध शीर्षक वार वाहनों को खड़ा किया जाय तथा नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मेस व बैरकों का निरीक्षण किया गया। कुर्की से सम्बन्धित माल, अभियुक्त के न्यायालय में हाजिर अदालत होने के उपरान्त भी उसके माल लम्बित है। निर्देशित किया गया कि अविलम्ब बुलाकर नियमानुसार उनके माल को सुपुर्द किया जाए। पैदल गश्त नियमित रूप से किये जाने एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिए।
