पेयजल आपूर्ति बंद……
फूलपुर, प्रयागराज। नगर पंचायत फूलपुर में पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। विगत कई दिनों पेयजल पाइप लाइन से दूषित पानी कि आपूर्ति हो रहा था। जिसके सन्दर्भ में जब नगर पंचायत कार्यालय से जानकारी मांगी तो कर्मचारियों द्वारा मनगढ़ंत बात कह कर टाल दिया लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने बताया कि पेयजल आपूर्ति के लिए लगे टूयबेल ध्वस्त होने के कारण पेयजल आपूर्ति बंद कर दिया गया है । लेकिन समस्या जस कि तस बनी हुई जिसको लेकर लोगों गहरा आक्रोश व्याप्त है । वहीं दूसरी ओर कस्बे में लगे पाइप लाइन भी जगह जगह लीकेज कि समस्या भी बनी हुई है जिस पर किसी भी जिम्मेदार लोगों कि नजर नहीं पड़ रही है।
रिपोर्ट…प्रिंस मोदनवाल
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 696







