आजमगढ़। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने मंगलवार देर रात शीतलहर एवं ठंड के दृष्टिगत बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट चौराहा, जिला महिला अस्पताल एवं मंडलीय चिकित्सालय में स्थित रैन बसेरे एवं अलाव का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही निराश्रित और असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रमुख स्थानों एवं चौराहों पर अलाव जलाने एवं रैन बसेरों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 1,071









