फूलपुर। गांधी जयंती के अवसर पर दो दिन आयोजित होने वाले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में समस्त वार्डों में सफाई अभियान चला कर नगर निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें सफाई अभियान उपजिलाधिकारी , ईओ नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभासद कर्मचारियो ने नगर पंचायत कार्यालय से सुरु कर वार्ड नं 3, कन्या विद्यालय, शनिचर बाजार, सोनकर बस्ती, धोबी मोहल्ला, कुंवर नदी घाट, मंगल बाजार, गल्ला मंडी होते हुए,बस स्टाप , शिव पैलेस, शंकर जी तिराहा ऊंचवा मोहल्ला, बड़ी मस्जिद, नागा बाबा पोखरा पार्क घाट आदि स्थानो पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर साफ़ सफ़ाई किया। साथ ही कर्मचारिओं को प्रत्येक दिनों नगर पंचायत क्षेत्र में साफ, सफाई व्यवस्था को सही तरीक से क्रियान्वित करने को कहा गया। साथ ही सभी नगर निवासियों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।इस अवसर पर उपजिलाधिकार श्याम प्रकाश सिंह, अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, लिपिक रमेश श्रीवास्तव, सहित सभासद, गुड़िया देवी, मीरा देवी, अशीष गुप्ता, इफ्तेखार गुड्डू, अनिल सोनकर, मोo अरशद, ओंकार ,मनोज गुप्ता, सहित समस्त वार्डों के सभासद व कर्मचारीगण सामाजिक कार्यकर्ता रहे।





