लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बनारस सीट से जीत कर प्रधानमंत्री बने मोदी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस भी अब उत्तर प्रदेश के ही रास्ते दिल्ली की सत्ता की चाभी बना रही है , क्यों कि उत्तर प्रदेश से चुनकर पहुँचने वाला ही दिल्ली के सिंहासन पर बैठने की गुणा गणित रखना है जिसका इतिहास गवाह है। आजादी के बाद वीवीआईपी सीट के रूप में चर्चित हुई फूलपुर संसदीय सीट का देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इलाहाबाद जिसे हम आज प्रयागराज के रूप में जानते हैं, नेहरू गांधी खानदान से जुड़ा रहा है। अपने नाना जवाहरलाल नेहरू की परंपरागत सीट से कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मैदान में उतर जाये तो हैरत नही होनी चाहिए। फूलपुर से उनके परिवार का खास लगाव रहा है और 2024 में शायद प्रियंका गांधी | अपना सियासी सफर शुरू कर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो लोक सभा का यह चुनाव दिलचस्प हो जाएगा। प्रयागराज की ऐतिहासिक पहचान वाली फूलपुर लोकसभा सीट को लेकर 2024 का संग्राम रोमांचक होने वाला है। फूलपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन में शामिल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बाद अब
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हुई है। फूलपुर लोकसभा सीट से एक बार फिर से कांग्रेस नेताओं ने पार्टी दम भरते हुए प्रियंका के चुनाव लड़ने पर खुशी जाहिर की है यही नहीं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हिसाब से प्रियंका गांधी के पोस्टर भी नगर व लोकसभा क्षेत्र में व जिले के अन्य क्षेत्रों में लग रहे है। जिससे कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव लड़ने की मांग तेज कर दी है। प्रियंका गांधी वाड्रा को फूलपुर से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा पोस्टर जारी किए गया है। पोस्टर में लिखा है उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी. दावा किया जा रहा है कि यह पोस्टर कांग्रेस में कराए गए आंतरिक सर्वे के बाद कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं । अल्पसंख्यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अरशद अली और पिछड़ा वर्ग के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हसीन की ओर से जारी किए गये पोस्टर को लेकर सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस नेताओं का यह पोस्टर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही शहर में कई स्थानों पर भी यह पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर को लेकर अगर बात करें तो पोस्टर में फूलपुर का माइलस्टोन दिखाया गया है जिसमें फूलपुर जीरो लिखा हुआ है। इसके साथ ही पोस्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री और फूलपुर सीट से सांसद रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू और देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी और राहुल गांधी की भी तस्वीर पोस्टर पोस्टर लगाने वाले नेताओं की भी इसमें तस्वीर मौजूद है। प्रियंका गांधी वाड्रा फूलपुर से चुनाव लड़ेंगी या नहीं यह तो पार्टी हाईकमान तय करेगा लेकिन कार्यकर्ताओं की उत्साह और असमंजस की स्थिति में यह विषय चर्चा का विषय बना हुआ है।
