पाण्डेय का पूरा में महिला के साथ हुई घटित घटना में वांछित 04 अभियुक्त आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार

Share

आजमगढ़। पुलिस द्वारा रौनापार थानाक्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पाण्डेय का पूरा में महिला के साथ हुई घटित घटना में वांछित 04 अभियुक्त आलाकत्ल चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। वादी मुकदमा गौरव कुमार मौर्य पुत्र अभिमन्यु मौर्य सा0 पाण्डेय का पूरा लख्मी रोहुवार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ने थाना रौनापार पर तहरीर दिया कि 11 सितम्बर को विपक्षी स्वामीनाथ पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, विपुल पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, मुस्कान पाण्डेय द्वारा आबादी की जमीन के मुकदमें की रंजिश को लेकर वादी की माँ शीला देवी व पिता अभिमन्यु मौर्या को चाकू से हमला किया गया जिसमें इलाज के दौरान जिला अस्पताल आजमगढ़ में वादी की माँ शीला देवी की मृत्यु हो जाने व पिता अभिमन्यु मौर्या के जिला अस्पताल में भर्ती है, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 303/23 धारा 302/307/120बी/ 506/34 भादवि पंजीकृत किया गया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त स्वामीनाथ पाण्डेय, विपुल पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, मुस्कान पाण्डेय को बखालिश मोड़ नहर पुलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत जीयनपुर से समय करीब 14.05 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त विवेक पाण्डेय के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त विवेक पाण्डेय के विरूद्ध धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई