स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

गोस्वामी तुलसीदास का जीवन परिचय और स्वाधीनता उनके योगदान विषयक पर कार्य योजना बनाई गई

Share

रियासत हुसैन की रिपोर्ट

फूलपुर आजमगढ़ : नगर स्थिति श्रीराम जानकी , अचारी बाबा मंदिर में शुक्रवार को समाज सेवी अरविंद कुमार रावत की अध्यक्षा में बैठक हुई। इसमें 23 अगस्त को अचारी बाबा मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास का जीवन परिचय और स्वाधीनता में उनके योगदान विषयक पर स्कूल द्वारा प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शमिल होने के लिए कार्य योजना बनाई गई। अरविंद ने कहा कि प्रतिभागियों की सूची नगर के सम्मानित नामित लोग जैसे अचारी बाबा मंदिर के पुजारी ऋषि जी, डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मुनि, नव भारत पुस्तक भंडार के पास 21अगस्त तक अपना नाम उपलब्ध करा सकते है। प्रतिभागी अपने अभिभावक अथवा विद्यालय के आचार्य के साथ कार्यक्रम शुरू होने से ,10 मिनट पूर्व अचारी जी मंदिर में पहुंचने का आग्रह किया गया है। नामांकन निशुल्क होगा।इस मौके पर कस्बा संभ्रांत लोग मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!