स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

नवागत तहसीलदार नूपुर सिंह ने फूलपुर तहसील कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया

Share

रियासत हुसैन की रिपोर्ट

फूलपुर आजमगढ़: नवागत तहसीलदार नूपुर सिंह ने बृहस्पतिवार को फूलपुर तहसील कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। मिर्जापुर जनपद के चुनार तहसील से स्थानांतरित होकर फूलपुर तहसील में तहसीलदार का पद भार ग्रहण करने के बाद नूपुर ने अधीनस्थ कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को प्राथमिकता बताया। फूलपुर तहसील की स्थापना वर्ष 1932 में हुई है। वे पहली महिला तहसीलदार है। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्वक निस्तारण, ड्यूटी पर समय से उपस्थिति सहित अपने जिम्मेदारियों एवं कार्यों के प्रति सभी अधीनस्थ कर्मियों में संवेदनशीलता होनी चाहिए। राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर उन्होंने कई बिंदुओं पर जानकारी ली। वे सुरक्षित पत्रालय भी पहुंची। जहा जमा रिकार्ड को देखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन का निर्देश है कि सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित पत्रालय को माडलाइज किया जाय। जिसका कार्य शुरू कर दिया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!