भदोही न्यूज़: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि आरोपी द्वारा संचालित एक व्हाट्सएप ग्रुप पर सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट शेयर की गई थी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तत्कल प्रभाव से कार्रवाई की है।
https://twitter.com/hashtag/ASP_Bhadohi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भदोही के थाना कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सेठ ने बताया कि 4 अगस्त को यूपी सीएम के खिलाफ एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सहाबुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है, जबकि टिप्पणी पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान मुस्लिम अंसारी के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि वह अभी फरार है।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 106





