Azamgarh News : जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री शशांक सिंह द्वारा अवगत कराया गया. दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग आजमगढ़ द्वारा कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत प्रदान की जाने वाली ट्राईसाइकिल को चलती-फिरती दुकान के रूप में बनाते हुए दिव्यांगजन को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाये जाने के लिए जिला प्रशासन आजमगढ़ द्वारा “दिव्यप्रभा, एक नवीन पहल” के अन्तर्गत दिव्यांग राजेश विश्वकर्मा पुत्र कालीशंकर विश्वकर्मा, मुहल्ला – सर्मूदीनपुर, सदर आजमगढ़ एवं कयूम पुत्र नियाज, ग्राम व पोस्ट- जोलहापुर, कन्धरापुर, जनपद आजमगढ को सांसद दिनेश लाल यादव ” निरहुआ” के कर कमलो द्वारा चलती-फिरती दुकान रूपी ट्राईसाइकिल प्रदान की गयी।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 80





