स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

चार माह तक वजन बढ़ने का भ्रम, जांच में निकला 15 किलो का ट्यूमर; सफल ऑपरेशन से महिला को मिली नई जिंदगी

Share

ताहिर मेमोरियल ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने किया जटिल ऑपरेशन, अब पूरी तरह स्वस्थ हैं मीना देवी

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के दशमड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय मीना देवी, पत्नी स्वर्गीय रामसूरत गौड़, पिछले चार माह से पेट के असामान्य रूप से बढ़ने की समस्या से परेशान थीं। उन्हें लगा कि उनका वजन बढ़ रहा है, इसलिए उन्होंने लगातार वजन कम करने की दवाइयों और अन्य उपचार का सहारा लिया। इसके बावजूद पेट का आकार लगातार बढ़ता गया, जिससे परिवार की चिंता भी बढ़ने लगी।

स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने मीना देवी को उपचार के लिए ताहिर मेमोरियल ट्रॉमा सेंटर ले गए। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कराई तो पता चला कि उनके पेट में करीब 15 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन का निर्णय लिया। जटिल शल्यक्रिया के दौरान चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक लगभग 15 किलो वजन का ट्यूमर निकाल दिया। ऑपरेशन के बाद महिला की स्थिति सामान्य है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही हैं।

मीना देवी ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें पहले की अपेक्षा काफी राहत मिली है और अब उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने सफल उपचार के लिए चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि यदि पेट का आकार असामान्य रूप से बढ़ रहा हो, लगातार सूजन बनी रहे या वजन बढ़ने जैसा महसूस हो, तो बिना देर किए विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच अवश्य कराएं। समय पर जांच और सही उपचार से गंभीर बीमारियों का भी सफल इलाज संभव है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!