आजमगढ़। पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में गुरुवार को आयोजित गरिमामयी प्रमोशन सेरेमनी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री मधुबन कुमार सिंह के पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें नए रैंक बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएसपी ने उन्हें पदोन्नति की बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नवपदोन्नत आईपीएस अधिकारी श्री मधुबन कुमार सिंह को बधाई दी तथा उनके नेतृत्व में पुलिस विभाग की कार्यक्षमता और अधिक मजबूत होने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री पंकज श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भूपेश पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी श्री शुभम तोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : फूलपुर एक्सप्रेस
Author: Editor Karishma
Post Views: 41






