स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फूलपुर तहसील में सम्मान एवं विदाई समारोह, खुशी और गम के बीच भावुक हुए अधिकारी-कर्मचारी

Share

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर तहसील परिसर में बुधवार को खुशी और गम के मिले-जुले माहौल में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार के अपर जिलाधिकारी पद पर पदोन्नत होने तथा तहसील में तैनात लेखपाल यशपाल चौहान के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई, आजमगढ़ के जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका सम्मान किया गया। वहीं राजस्व निरीक्षक नंदलाल के सेवानिवृत्त होने और तहसीलदार राजू कुमार के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अशोक कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक नंदलाल के लंबे सेवाकाल, ईमानदारी, सहयोगी स्वभाव एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

वक्ताओं ने तहसीलदार राजू कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में निष्पक्ष, न्यायप्रिय एवं कुशल प्रशासनिक कार्यशैली से जनता और कर्मचारियों का विश्वास जीता। वहीं उपजिलाधिकारी अशोक कुमार को अपर जिलाधिकारी पद पर पदोन्नति मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

लेखपाल यशपाल चौहान को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उपस्थित कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन में भविष्य में प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक योगेंद्र लाल यादव, प्रेमनाथ, देवेंद्र राम, विजय प्रताप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष करुणेश सिंह, पूर्व महामंत्री सोनू गिरी, वर्तमान अध्यक्ष विशाल सिंह चंदेल, महामंत्री विन्द्रेश यादव, संजय कुमार, महेंद्र गुप्ता, परितोष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : फूलपुर एक्सप्रेस न्यूज़, आजमगढ़

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!