स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

फर्नीचर दुकान पर काम करने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Share

सिर पर डंडे से किया था वार, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी किया बरामद

फूलपुर (आजमगढ़)। फर्नीचर की दुकान पर काम करने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को फूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अखिलेश विश्वकर्मा पुत्र गणपति विश्वकर्मा ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसने गांव निवासी तबरेज आलम उर्फ मुन्ना की फर्नीचर दुकान पर काम करने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज होकर तबरेज आलम ने गाली-गलौज करते हुए दुकान में रखा लकड़ी का डंडा उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 191/2026 के तहत धारा 115(2), 109(1) एवं 352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई।

थानाध्यक्ष के निर्देशन में उपनिरीक्षक कमालुद्दीन खान मय हमराह पुलिस टीम ने शुक्रवार को जगदीशपुर पुलिया के आगे सरायमीर रोड स्थित सहारा फर्नीचर के पास से वांछित आरोपी तबरेज आलम उर्फ मुन्ना पुत्र सलमान निवासी जगदीशपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Editor Karishma
Author: Editor Karishma

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!