फूलपुर: भक्ति और फाल्गुनी बयार के बीच मोदनवाल समाज का ‘होली मिलन’ संपन्न

Share

बाबा परमहंस मंदिर परिसर में जुटे स्वजातीय बंधु, एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

रिपोर्ट – मनोज मोदनवाल 

फूलपुर (आजमगढ़): स्थानीय नगर पंचायत स्थित बाबा परमहंस जी मंदिर परिसर में ‘मोदनवाल समाज कल्याण समिति’ द्वारा स्नेह सद्भाव होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल ‘चुटटूर’ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

कुलदेवता के पूजन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का औपचारिक आगाज परमपूज्य कुलदेवता श्री मोदनसेन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्ष राजेश मोदनवाल, अभय सिंह और पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समाज की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना की। उपस्थित लोगों ने कुलदेवता को अबीर-गुलाल अर्पित कर पुष्पर्चन किया।

भजन-कीर्तन और फाग की तान पर थिरके लोग

समारोह के दौरान मां दुर्गा कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जैसे ही कलाकारों ने फाल्गुनी गीतों और फाग की तान छेड़ी, पूरा परिसर ‘होली है’ के उद्घोष से गूंज उठा। मनमोहक स्वर ध्वनियों के बीच युवा और बुजुर्ग सभी झूमने और थिरकने पर मजबूर हो गए।

देर रात तक चला आनंदोत्सव

स्नेह सद्भाव के इस मिलन समारोह में देर रात तक उत्साह बना रहा। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल से सराबोर कर होली की बधाई दी। इस अवसर पर देश मित्र, चन्दन मोदनवाल, दशरथ मोदनवाल, विनोद कुमार, मनोज मोदनवाल, निरंजन मोदनवाल, निहाल, राजाराम, प्रियांशु, हिमांशु, धर्मराज, रविशंकर, राजेश, रमेश,राजकुमार, शिव कुमार, विजय गुड्डू सहित भारी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!