फूलपुर आजमगढ़: नवागत नवागत एसडीएम अशोक कुमार तहसीलदार संजू यादव ने शुक्रवार को फूलपुर तहसील कार्यालय में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। वही फूलपुर तहसीलदार पद पर रहे उमेश कुमार सिंह को लालगंज तहसील के लिए स्थानांतरण किया गया। आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील से स्थानांतरित होकर फूलपुर तहसील में तहसीलदार का पद भार ग्रहण करने के बाद संजू यादव ने अधीनस्थ कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने को प्राथमिकता वह सरकार के मानसा के अनुरूप कार्य करने को बताया। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समयबद्ध गुणवत्तापूर्वक निस्तारण, ड्यूटी पर समय से उपस्थिति सहित अपने जिम्मेदारियों एवं कार्यों के प्रति सभी अधीनस्थ कर्मियों में संवेदनशीलता होनी चाहिए। राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर उन्होंने कई बिंदुओं पर जानकारी ली।

Author: PhoolpurExpressNews
Post Views: 810