भाकपा माले ने निकाला बदलो बिहार न्याय यात्रा; 27अक्टूबर को पटना में होगा बदलो बिहार न्याय सम्मेलन

Share

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का खून चूसने वाली यंत्र है इसे वापस ले सरकार – कुंदन

सत्तरकटैया, सहरसा ( ब्यूरो रिपोर्ट- चेतन सिंह ) भाकपा माले के नेतृत्व में पुरे बिहार में चल रहे “बदलो बिहार न्याय यात्रा” शुक्रवार को सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत रकिया पंचायत में भी निकाला गया। रकिया पंचायत के छतराही से निकले न्याय यात्रा विभिन्न टोलों का भ्रमण किया और जनविरोधी जदयू-भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

यात्रा माले नेता कॉमरेड बमभोली सादा के नेतृत्व में निकाला गया। जिसमें पार्टी के दर्जनों महिला व पुरुष समर्थक शामिल थे. इस यात्रा के माध्यम से पार्टी ने अति निर्धन परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 2-2 लाख रूपये देने, दलित- गरीबों- महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर जारी सामंती हिंसा पर रोक लगाने, भूमिहीनों के लिए आवासीय जमीन व पक्का मकान देने, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, सभी लोगों की जमीन के कागजात दुरुस्त नहीं होने तक सर्वे पर रोक, स्कीम वर्कर के लिए न्यूनतम मजदूरी, बाढ़–सुखाड़ का स्थाई निदान करने, आरक्षण वृद्धि को 9वीं अनुसूची में शामिल करने, विशेष राज्य का दर्जा देने आदि मुद्दों को उठा रहे है।

“बदलो बिहार न्याय यात्रा” को सम्बोधित करते हुए युवा नेता कुंदन यादव ने कहा कि यह यात्रा न्यायपूर्ण नए बिहार के निर्माण के लिए है केंद्र की मोदी सरकार के तरह बिहार में भी जदयू-भाजपा सरकार को जनता के सवालों से कोई लेना-देना देना नहीं है जनहित से जुड़े कल्याणकारी योजना में लूट मची हुई. भ्रष्टाचार व अफसरशाही चरम पर है और उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का खून चूसने वाले मीटर है इसका विरोध शहर से लेकर गाँव-गाँव तक हो रहा है लेकिन सरकार चुप है

पार्टी कार्यकर्त्ताओं से 27अक्टूबर को पटना में बदलो बिहार न्याय सम्मेलन में सेकड़ों की संख्या में भाग लेने की अपील किया. मौके पर माले युवा नेता सागर कुमार शर्मा, मो. जमीर आलम, महिला नेत्री संजू कुमारी, सुधीर कुमार, विनोद सादा, राजन सादा, सियाचरण सादा, राजो सादा, अनिता देवी, शांति देवी, ललिता देवी, शोभा कुमारी, घोलट सादा सहित दर्जनों पार्टी समर्थक शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!