वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह (लल्ला) को दी गयी श्रद्धांजलि, फूलपुर में पत्रकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर रखा 2 मिनट का मौन!

मार्ग दुर्घटना में घायल पत्रकार की हुई मौत, खबर मिलते ही मर्माहत, शोकाकुल हुआ जिले का पत्रकारिता जगत…..

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कस्बा में पत्रकारों की बैठक हुई। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय वेद प्रकाश सिंह लल्ला को श्रद्धांजलि दी गयी।

गुरुवार को प्रेस कार्यालय पर पत्रकार संघ की बैठक रवि प्रकाश (पप्पू)सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वेद प्रकाश सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार की रात वेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में उनका देहांत हो गया। स्व वेद प्रकाश सिंह अपनी पत्रकारिता से पत्रकारिता जगत में अपना नाम स्थापित किए थे। उनके निधन से जिले के पत्रकारिता जगत को अपूर्णनीय क्षति हुई हुई है। क्राइम रिपोर्टिंग में उन्होंने महारत हासिल की थी। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। इस मौके पर मनोज गुप्ता, चंदन गुप्ता, अखिलेश विश्वकर्मा, रफीक फूलपुरी, डॉक्टर अदील, वीरेंद्र यादव आदि रहे।

ये भी पढ़ें...