लखनऊ-अयोध्या एनएच-27 पर बुधवार को हुए भीषण सड़क दुर्घटना में बिहार के दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 यात्री घायल हो गए. सात यात्रियों को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज व दो यात्रियों को अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल हरियाणा के गुरुग्राम से यात्रियों से भरी एक बस बिहार के मधुबनी जा रही थी और जैसे ही भोर में अयोध्या पहुंची तभी किन्हीं कारणों से बस कोतवाली नगर के नाका ओवर ब्रिज पर रुक गई और पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी. मरने वाले यात्री बिहार के मधुबनी व सुपौल के रहने वाले हैं, भीषण हादसे के बाद रोड पर चीख पुकार मच गई सूचना के बाद फानन में पहुंचे पुलिस , मेडिकल टीम ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस द्वारा संबंधित अस्पतालों में भिजवाया।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 190







