ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल चुट्टूर की मांग पर मंत्री ओ पी राजभर ने सहयोग का दिया आश्वासन…..
फूलपुर एक्सप्रेस
फूलपुर, आजमगढ़। नगर पंचायत फूलपुर स्थित रामलीला मैदान में पांच कमरा मय बरामदा बनाने की मांग बाबा परमहंस न्यास ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से की है, ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल उर्फ चुट्टूर ने ट्रस्ट के संरक्षक राकेश विश्वकर्मा के साथ एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री से मिलकर यह मांग पत्र सौंपा,
पत्र में बताया गया है कि फूलपुर नगर पंचायत में सार्वजनिक स्थल के रूप में स्थापित रामलीला मैदान में राजनीतिक, धार्मिक, मांगलिक सामाजिक व सभी तरीके के कार्यक्रम होते रहते हैं जिसमें खासकर ठंडी व बरसात में आयोजकों को काफी परेशानी होती हैं जिसके चलते उक्त रामलीला परिसर में निर्माण कार्य आवश्यक है।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 490







