किशोरी के साथ छेड़खानी करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के एक्शन से धराया आरोपी…….

फूलपुर एक्सप्रेस 

फूलपुर, आजमगढ़। पूर्व में दिनांक 16-06-24 को मुकदमा वादी निवासी क्षेत्र कोतवाली फूलपुर आजमगढ़ द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी पुत्री उम्र करीब 17 वर्ष के साथ विपक्षी मो0 अली पुत्र सुहेल अहमद निवासी मुडियार थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा स्कूल आते-जाते समय भद्दे भद्दे कमेन्ट करना व जबरदस्ती छेड़खानी की गयी, के सम्बन्ध मे थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-326/2024 धारा 354क/506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम मो0 अली पुत्र सुहेल अहमद निवासी मुडियार थाना फूलपुर आजमगढ़ पंजीकृत है। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 गौतम कुमार सरोज के द्वारा की रही है। 

दिनांक 16-06-2024 को व0उ0नि0 गौतम कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभि0 मो0 अली पुत्र सुहेल अहमद निवासी मुडियार थाना फूलपुर आजमगढ को उसके घर ग्राम मुडियार से समय करीब 11-00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, तथा न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-326/2024 धारा 354क/506 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर आजमगढ़

गिरफ्तारी करने वाली टीम –

1- उ0नि0 गौतम कुमार सरोज मय हमराह थाना फूलपुर आजमगढ

ये भी पढ़ें...