महिला सिपाही की बहन ने की आत्महत्या, कमरे में दुपट्टे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप!

Share

घटना……

फूलपुर एक्सप्रेस

प्रयागराज। मेजा थाने में तैनात महिला सिपाही की बहन का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्लॉक मुख्यालय मेजा के कर्मचारी कालोनी में रहने वाली महिला सिपाही कादंबरी चौहान की छोटी बहन किरन (20) भी साथ रहती थी।बुधवार शाम को महिला सिपाही थाने पर ड्यूटी पर थी। उसी दौरान उसकी बहन किरन ने पंखे में दुपट्टा का सहारा लेकर फंदा बनाया और उससे झूल गई। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना थाने पर पहुंची तो थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के साथ महिला सिपाही भी मौके पर पहुंच गई। यह देख महिला सिपाही फूट फूटकर रोने लगी। उसने क्यों आत्महत्या की, यह पता नहीं चल सका है। वह चार दिन पहले यहां आई थी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है।

ब्यूरो कार्यालय ..प्रयागराज

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!