गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हलवाई समाज का खिचड़ी भोज व विविध आयोजन

Share

हलवाई, मोदनवाल समाज का कार्यक्रम……

फूलपुर, आजमगढ़। गुरु गोविन्द सिंह जयंती व खिचड़ी सहभोज का कार्यक्रम बुधवार शाम संगत जी गुरुद्वारा मे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भृगुनाथ गुप्ता, व चंचल मोदनवाल ने शब्दपाठ व अरदास के साथ किया व आरती भी उतारी व कढ़ा प्रसाद अर्पित किया। उसके बाद, गुरु गोविन्द साहिब मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पर्चन किया गया।

मोदनवाल समाज के अध्यक्ष राजेश मोदनवाल ने गुरु गोविन्द सिंह साहिन के प्रकाश पर्व पर कहा। गुरु जी ने अपने पिता गुरु तेग बहादुर सिंह जी के पद चिन्हों पर चलकर अपना पूरा परिवार धर्म और देश के नाम न्यौछावर कर दिया।

जिनका स्वर्णिम इतिहास सदा हमे कर्तव्य बोध कराता रहेगा। सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, चन्दन गुप्ता, ने प्रकाशोत्सव पर अपना विचर रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशरथ मोदनवाल व संचालन विष्णु मोदनवाल ने किया। इस अवसर पर चंचल प्रसाद, समर सिंह, गंगा प्रसाद,, अभय सिंह, मनोजगुप्ता,रवि,सुनील ,राजेश ,रिंकू,रमेश, मुन्ना लाल,अनूप, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरान्त सभी ने खिचड़ी सहभोज प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्ट…मनोज मोदनवाल (सद्भावना)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!