शोभा यात्रा……
फूलपुर, आजमगढ़। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और पूजा पद्धति की शुरुआत के साथ ही फूलपुर में भी भगवान श्री राम दरबार, झाँकी, मंदिर मॉडल के साथ शोभायात्रा निकाला गया।
जिसमें पारंपरिक बैंड बाजा के साथ डीजे आदि की धुन पर प्रसारित हो रहे भगवान श्री राम के भजन व संगीत पर युवा वर्ग जमकर झूमा, बुधवार को दोपहर 1:00 बजे के बाद निकले शोभायात्रा में सैकड़ो लोग शामिल हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नीलम सोनकर हनुमत सिंह व आदि भाजपा नेताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
शोभा यात्रा गढ़वा घाट से चलते हुए पुराना मिर्च मंडी शनिचर बाजार, शंकर जी तिराहा, ताज कटरा, बस स्टॉप, पशु अस्पताल, खुरासों मोड़, तहसील होते हुए पुनः गड़वा घाट पहुंचकर समापन हुआ।
इस मौके पर विमलेश,अरविंद,रामप्यारे, नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, राजेश मोदनवाल उर्फ़ चुट्टूर, अनिल गुप्त, अतुल जायसवाल, कमल जायसवाल सूर्यवली यादव ,जगदीश गुप्त के राजू प्रजापति , विनय सिंह रावत, अभय सिंह लालू , अंगद सोनकर, बसंत जायसवाल, तारकेश्वर सिंह, गुलज़ार अहमद, भानू प्रताप चौहान,सुरेश गुप्ता,अजय जायसवाल,सुरेश मौर्य,सहित सैकड़ों की संख्या में आदि लोग रहे।
रिपोर्ट…मनोज मोदनवाल(सद्भावना)
