आजमगढ़ : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अंतर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी के आदेशानुसार आजमगढ़ के न्यू एरा पब्लिक स्कूल से वन स्टॉप सेंटर आजमगढ़ तक बच्चियों के साथ रैली निकालकर भ्रमण कराया गया और बच्चियों को वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया। हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और विभागीय योजनाओं से भी जुड़ने को कहा गया। जिला समन्वयक अनु सिंह वन स्टॉप सेंटर से, केंद्र प्रबंधक, स्टाफ नर्स, पिंकी सिंह एवं केस वर्कर ममता यादव द्वारा कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 119





