कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी की कक्षा सात की छात्रा किंजल पांडेय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ,जिला जज ने किया सम्मानित

Share

 

माo जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आजमगढ़ के तत्वाधान में दिनांक 02 अक्टूबर 2023 से दिनांक 08 अक्टूबर, 2023 तक चलने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत छात्रा को किया सम्मानित 

 

रिपोर्ट….आर हुसैन

फूलपुर,आजमगढ़ ।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा चलाए गए स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्वच्छता ही सेवा विषयक पेंटिग में फूलपुर न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी की कक्षा सात की छात्रा किंजल पांडेय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस दौरान जस्टिस हाल में आयोजित सम्मान समारोह में जिला जज संजीव कुमार शुक्ला ने किंजल को शील्ड, और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। सोमवार को किंजल पांडेय प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर फूलपुर स्कूल पहुंचने पर प्रबंध कमेटी द्वारा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन कर किंजल को प्रबंधक नैय्यर आज़म खान ने सम्मानित किया । इस दौरान सभी स्टाफ ने किंजल फूल माला पहना कर स्वागत किया। सम्मान मिलने से स्कूल परिवार में काफी खुशी है।वायस प्रिसिपल रियाज अहमद ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर मोहमद सादिक, मोहम्मद राजिक सही स्कूल के सभी स्टाफ मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!