92वें स्थापना दिवस पर आसमान में वायुयोद्धाओं के शौर्य प्रदर्शन को देखकर लोग हुए रोमांचित

Share

प्रयागराज। मध्य वायु कमान में 92वें स्थापना दिवस पर आसमान में वायुयोद्धाओं के शौर्य प्रदर्शन को देखकर लोग रोमांचित हो गये। संगम तट पर मौजूद लाखों लोगों की तालियों की गड़गड़ाहटर से पूरी संगमनगरी गूंज उठी। बमरौली एयरफोर्स स्टेशन कार्यक्रम की शुरुआत में परेड हुई। यह परेड कमांडर ग्रुप कैप्टन शैलजा धामी के नेतृत्व में हुई। सुबह पैरा हैंग ग्लाइडर की इंट्री के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पैरा ग्लाइडर ने 360 डिग्री हवा में चक्कर लगाया। दर्शकों ने जबदस्त करतब देख तालियों से पैरा ग्लाइडर का जोरदार स्वागत किया। दो पैरा मोटर ने हवा में करतब दिखाए तो लोग अपनी शीट से खड़े हो गए। पैरा मोटर 40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा में चलता हुआ दर्शकों के बीच से गुजरा। दोनों पैरा मोटर हवा में दर्शको के नजदीक नजदीक आकर अभिवादन किया। लोगों की तालियों से पंडाल गूंज उठा। इसके बाद 8000 फीट की ऊंचाई से पैराट्रूपर्स कूदे और 150 किमी प्रति घंटा की गति से नीचे आए यह देख कर दर्शक रोमांचित हो उठे । परेड की सलामी एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने ली । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीएस अनिल चौहान शामिल हुए । परेड के दौरान वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेवा के नए झंडे का भी अनावरण किया । वायु सेना अध्यक्ष वीआर चौधरी ने कहा कि हम भविष्य की चुनौतियों के लिए वायु सेना को तैयार कर रहे हैं। वायु सेना केवल आर्मी नहीं देश सेवा के प्रति समर्पित है। बार्डर पर लड़ाई हो या आपदा में राहत, वायु सेना के टीम सबसे आगे रहती है । यह टीम केवल देश ही नहीं विदेशों में भी राहत कार्य करती है उन्होंने कहा कि वायु सेना को नियमित आधुनिक तकनीकों सुसज्जित किया जा रहा है। इसके बाद संगम की रेती पर वायुयोद्धाओं का प्रदर्शन शुरू हुआ। वायु सेना के सुखोई, राफेल, चिनूक, दो बोइंग विमान एएन-32, चेतक, जगुआर जैसे 85 विमान आसमान को चीरते हुए अपना प्रदर्शन किया। एयर शो में लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए संगम पर प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, भदोही सहित कई पड़ोसी जिलों से भी भारी संख्या में लोग जुटे रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!