आजमगढ़। शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ” मेरी माटी मेरा देश” अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तर पर आज ब्लाक पल्हना, मिर्जापुर, सठियांव, पल्हनी एवं अन्य ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में निर्धारित कलस्टर के अनुसार अमृत कलश यात्रा निकाली गयी। अमृत कलश यात्रा में ग्राम पंचायतों से संग्रहित अमृत कलश लेकर युवक मंगल दल/महिला मंगल दल/नेहरू युवा केन्द्र एवं अन्य ग्रामीण जन के साथ जुलूस के रूप में ग्रामीण मार्गों से होते हुए संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर समस्त ग्रामों से प्राप्त अमृत कलश में संग्रहित मिट्टी का भावमय मिश्रण करते हुए ब्लाक स्तरीय अमृत कलश तैयार किया गया। इसी प्रकार ब्लाक स्तर पर दिनांक 11 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक दिन एक या दो रूट पर कलश यात्राएं निकाली जायेंगी।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 88







