आजमगढ़। थाना कोतवाली देवगांव में गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।
दिनांक 27.09.2023 को अनिल सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना देवगाँव जनपद आजमगढ द्वारा जिलाधिकारी जनपद आजमगढ द्वारा अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट बावत गैंग लीडर अभियुक्त सोनू जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़ व गैंग के सदस्य बाले सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगाव आजमगढ़, कुन्दन पुत्र दशरथ निवासी चोलापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, फत्तेह बहादुर पुत्र शिवराज निवासी जोगापट्टी नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़, रवि प्रकाश पुत्र राजबहादुर निवासी मसीरपुर थाना देवगांव आजमगढ़, सुनीता यादव पत्नी राजेश यादव निवासी चेवार गोवर्धनपुर थाना देवगांव आजमगढ़, सुनीता जायसवाल पत्नी सुनील जायसवाल निवासी नन्दापुर थाना देवगांव आजमगढ़, अफरोज पुत्र कमालुद्दीन निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगांव आजमगढ़, शेरू उर्फ नीरज यादव पुत्र राजेश यादव निवासी चेवार थाना देवगांव आजमगढ़, महेश सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी कटघर लालगंज गोलाबाजार थाना देवगांव आजमगढ़ के साथ एक संगठित गैंग बना लिया है । गैंग लीडर सोनू जायसवाल उपरोक्त अपने गैंग के सदस्यों के साथ आर्थिक, भौतिक एंव दुनियावी लाभ के लिए वर्णित अपराधों को कारित करने का अभ्यस्थ अपराधी है, के आशय का अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट मय तहरीर प्रधान लेखक/सहायक लेखक अभियोग पंजीकृत करे थाना कार्यालय दाखिल किए दाखिला तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 444/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ बनाम 10 नफर पंजीकृत है । जिसकी विवेचना रूद्रभान पाण्डेय निरीक्षक अपराध थाना देवगांव आजमगढ़ द्वारा की जा रही है ।
इसी मामले में दिनांक 30.09.2023 को प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह थाना देवगाँव आजमगढ़ मय हमराह द्वारा गैगेस्टर के वाँछित अभियुक्त महेश सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी कटघर लालगंज गोलाबाजार थाना देवगांव आजमगढ़ को देवगांव हाईवे मोलनापुर ब्रिज के नीचे से समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा पुनः प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह मय हमराह के प्रस्थान कर अभियुक्त आफरोज पुत्र कमालुद्दीन सा0 कस्वा देवगाँव जनपद- आजमगढ उम्र- 28 वर्ष को अभियुक्त के घर के सामने से ही समय करीब 23.58 बजे गिरफ्तार किया गया । यूपी गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त 1- महेश सोनकर पुत्र छोटेलाल सोनकर निवासी कटघर लालगंज गोलाबाजार थाना देवगांव आजमगढ़ 2- आफरोज पुत्र कमालुद्दीन सा0 कस्वा देवगाँव जनपद- आजमगढ है इनकी
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 अनिल सिंह मय हमराह थाना देवगांव, हे0का0 अविनाश यादव थाना देवगांव, का0अजीत पटेल थाना देवगांव आजमगढ़ प्रमुख रुप से रहे।





