मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड्डू गोपाल जी की मूर्ति चोरी होने का अनोखा मामला सामने आया है. चोर ने पहले सामान्य श्रद्धालु की तरह मंदिर में एंट्री की. पूजा-अर्चना के बाद मूर्ति चुराकर रफूचक्कर हो गया. चोर की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद अब मूर्ति की बरामदगी को लेकर इलाके के लोगों ने हंगामा कर दिया है. मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के प्रवेश विहार कॉलोनी का है, जहां खाटू श्याम मंदिर से भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी हो गई. सीसीटीवी में दिख रहा है कि किस तरह से चोर मंदिर में सामान्य श्रद्धालु की तरह दाखिल हुआ. उसने चोरी से पहले अपने गुनाहों के लिए भगवान से क्षमा भी मांगी. इसके बाद मंदिर से भगवान की मूर्ति चोरी कर ली.
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 89







