तीन दर्जन से अधिक अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कारवाई

Share

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन पर जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 28 सितम्बर को कुल 33 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के 07 अभियोग पंजीकृत किया गया हैए जिसमें आज 7 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। 4 अभियुक्त पूर्व से जिला कारागार में निरूद्ध है। जिसका विवरण निम्नवत है. थाना कोतवाली मो0 आरिफ पुत्र अब्दुल हाकिम उर्फ अबू हाकिम निवासी पठानटोला थाना सरायमीर, सलमान अंसारी पूर्व प्राचार्य शिब्ली पुत्र स्व० अब्दुल हमीद वर्तमान पता 288 पहाड़पुर शिब्ली कालेज के सामने थाना कोतवाली आजमगढ़, हेना पत्नी सलमान अंसारी पता उपरोक्त उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा गिरोह बनाकर जालसाजी, धोखाधड़ी करके फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार करके सम्पत्ति हड़पने जैसी आपराधिक घटनाएं कारित की गयी है। गुरूवार को अभियुक्त सलमान अंसारी उपरोक्त को शिब्ली गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है। सोनू जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल निवासी नन्दापुर थाना देवगांव, बाले सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगांव, कुन्दन पुत्र दशरथ निवासी चोलापुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, फत्तेह बहादुर पुत्र शिवराज निवासी जोगापट्टी नन्दापुर थाना देवगांव, रवि प्रकाश पुत्र राजबहादुर निवासी मसीरपुर थाना देवगांव, सुनीता यादव पत्नी राजेश यादव निवासी चेवार गोवर्धनपुर थाना देवगांव, सुनीता जायसवाल पत्नी सुनील जायसवाल निवासी नन्दापुर थाना देवगांव, अफरोज पुत्र कमालुद्दीन निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगांव, शेरू उर्फ नीरज यादव पुत्र राजेश यादव निवासी चेवार थाना देवगांव सहित तैंतीस लोगों के विरूद्ध धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई