स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

मजदूर कामगारों से मिलने का राहुल का अभियान जारी

Share

नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार दिल्ली के कीर्तिनगर फर्नीचर मार्केट पहुंचे। यहां बढ़ई कामगारों से राहुल ने कुर्सी बनाना सीखा। उन्होंने लकड़ी पर आरी और रंदा चलाया। कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत करके उनका हाल-चाल भी जाना। राहुल गांधी की इस यात्रा का वीडियो कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। राहुल गांधी, भारत जोड़ो यात्रा के बाद से लगातार कामगारों, मजदूरों के पास जाकर उनका काम देख रहे हैं। उनकी परेशानियां शेयर कर रहे हैं। यह सिलसिला अप्रैल से शुरू हुआ था। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी लोगों के बीच जाकर उनके काम, जीवन और उनकी परेशानियों के बारे में बात कर रहे हैं। मोटरसाइकिल मैकेनिक, ट्रक ड्राइवर आदि लोगों से मिलते हुए 21 सितंबर को राहुल आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।कुलियों से मिले व सिर पर सामान भी उठाया कुलियों से मिल कर उन्होंने उनके रोजी-रोटी में आ रही परेशानियों को जाना यहां पर उन्होंने कुली की लाल यूनिफॉर्म पहनी और बैज भी लगाया। इसके बाद उन्होंने सिर पर सामान उठाया। राहुल ने इसके बाद कुलियों से बातचीत की। और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!