स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

सात सूत्री मांगों को लेकर सभासद जिला अध्यक्ष ने दिया लोकसभा सांसद को ज्ञापन

Share

आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने शपथ ग्रहण होने पहली बैठक के बाद से ही अधिकारियों नगर पंचायत कर्मचारी सहित अध्यक्ष सभासदों में ज्यादातर नगर निकाय क्षेत्र में समन्वय न बैठने से जहां विकास कर प्रभावित हो रहे हैं वही चुनाव जीत कर आए हुए सभासद व्यवस्था और दुर्व्यवस्था नियम के नाम पर अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं इसी के चलते कई बार इस समस्या को लेकर जिले के कई नगर पंचायत पालिकाओं में विवाद के मामले सामने आए हैं जबकि इसी के दृष्टिगत सभासद संगठन आजमगढ़ इकाई के जिला अध्यक्ष ने सभी सभासद की सात सूत्री मांगों को लेकर लोकसभा सांसद आजमगढ़ सदर दिनेश लाल यादव निरहुआ के आवास पर सांसद प्रतिनिधि हरीकेश यादव व सांसद सहयोगी फिल्म कलाकार संतोष श्रीवास्तव को एक ज्ञापन देकर अपनी मांगों को रखा गया ,सांसद प्रतिनिधि द्वारा सभासद जिलाध्यक्ष को आश्वस्थ किया गया की माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से एवं नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से वार्ता कर हम सभी सभासद बंधुओं की समस्याओं का निस्तारण करने का काम किया जाएगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!