फूलपुर। रामलीला आयोजन को लेकर हो रहे विवाद के सुलझाने की कड़ी में विगत कई बैठकों के बाद पुनः गुरुवार देर शाम को एक बैठक थाना परिसर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें स्थानीय कोतवाल, नायब तहसीलदार सहित नगर पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में काफी गर्मा गर्म बहस दोनो पक्षों में होती रही जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि दोनों कमेटियों में विवाद खत्म रहे इसके लिए दोनों कमेटी की तरफ से फूलपुर कस्बे के संभ्रांत नागरिक डॉ राजेंद्र प्रसाद आर्य के दिशानिर्देश में समन्यव बना कर रामलीला का मंचन आयोजन होगा। रामलीला एवं दशहरा को लेकर फूलपुर कोतवाली परिसर में उपजिला अधिकारी श्याम प्रकाश सिंह व प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे की अध्यक्षता में रामलीला एवं दशहरा कमेटी की एक अहम बैठक बुलाई गई जिसमें बारी बारी से दोनो पक्षों को सुना गया। स्थानीय प्रशासन ने यह निर्णय सुनाया की इस बार की श्री रामलीला कस्बे के स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा वहीं इस विवाद के ना सुलझने की इस्थिति में इस वर्ष की रामलीला एवं दशहरा किसी कमेटी के बैनर तले नहीं होगा बल्कि फुलपुर की जनता के नाम से आयोजित होगा साथ ही अत्याधिक विवाद की स्थिति में विगत वर्षों के पुरानी परंपरा के आधार पर समस्त आयोजन किया जाएगा इस निर्णय का लोगों ने स्वागत किया। इस विषय पर रामलीला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अभय सिंह लालू ने कहा कि हम रामलीला का सफल आयोजन स्थानीय कलाकारों के सहयोग से वह बाहर से बुलाए गए कलाकारों के सहयोग से मिलजुल कर संपन्न करेंगे। वही दूसरे पक्ष के रामलीला कमेटी के प्रबंधक मनीष प्रजापति ने कहा हम लोगों के बीच बातचीत चल रही है हमारे स्थानी कलाकार भी तैयार समन्वय बिठाकर ही काम किया जाएगा ।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल, चंद्रिका प्रताप यादव,राकेश विश्वकर्मा, मनीष प्रजापति, अभय सिंह लालू, निक्कू अग्रहरी, प्रेम कुमार पांडेय, प्रिंस पांडे, जगन्नाथ पांडेय, निखिल जायसवाल, सीतला अग्रहरी, प्रहलाद आर्य,





