MAU NEWS: विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी को ट्विटर पर एक महिला ने धमकी दी । इस मामले में शहर कोतवाली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसाए विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन को लेकर बीते सोमवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा शाम को कई बूथों का निरीक्षण किया गया था। इसी बीच जिलाधिकारी के ट्विटर अकाउंट पर ज्योति यादव नाम से संचालित ट्विटर अकाउंट द्वारा जिलाधिकारी को धमकी भरा कमेंट भेजा गया। उधर मामला संज्ञान पर में आने पर चुनाव के दृष्टिगत गठित एमसीएमसी के पटल प्रभारी राघवेंद्र पांडे द्वारा ज्योति यादव के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 506,507,171 एफ,171 के तहत शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
Author: Phoolpur Express
Post Views: 101





