नगर पंचायत फूलपुर में हुआ शबाना आजमी का भव्य स्वागत, सभासद गुड़िया देवी से की मुलाकात

Share

रिपोर्ट मनोज गुप्ता

फूलपुर आजमगढ़ क्षेत्र व नगर का विकास हो जनप्रतिनिधियों की प्रथम वरीयता, महिला जनप्रतिनिधियों के भागीदारी से सुनिश्चित हो महिलाओं का विकास उक्त बातें सिनेमा जगत की मशहूर फिल्म अभिनेत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद शबाना आजमी ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर कहा बुधवार सुबह नगर पंचायत पहुंची शबाना आजमी का स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष रामाशीष बरनवाल ने फूलों का गुलदस्ता देकर किया साथ ही उपस्थित सभासद गणों व गणमान्य नागरिकों ने शबाना आजमी का स्वागत किया।

नगर निकाय चुनाव के बाद प्रथम गृह नगर पहुंची –शबाना आजमी

बीते नगर निकाय चुनाव के बाद प्रथम गृह नगर पहुंची शबाना आजमी नगर के विकास व स्थानीय लोगों की समस्याओं से जुड़ी बातों पर चर्चा किया साथी उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के विकासिल सोच व सपने को साकार करने के लिए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन भी दिया। नगर पंचायत के प्रथम नागरिक नगर पंचायत अध्यक्ष राम आशीष बरनवाल से उन्होंने नगर के विकास के खाते पर गंभीर चर्चा भी की साथी वार्ड नंबर 6 से महिला सभासद गुड़िया देवी से उन्होंने क्षेत्र के विकास व वार्ड में जन समस्याओं को निराकरण के लिए तत्पर रहने के लिए कहा साथ उन्होंने फूलपुर की जनता को आभार भी प्रकट किया की जीवन में फूलपुर नगर पंचायत चुनाव में शांतिपूर्वक भाग लेकर एक शहर के सरकार का गठन कराया। इस अवसर पर सुरेश सोनकर बॉडी भाई, अनिल सोनकर, रिजवान, अरशद, कुलजीत सिंह, बसंत जायसवाल, विनोद जायसवाल अंशुमान जायसवाल, कमलेश गुप्ता मनोज गुप्ता, रामसेवक सोनकर, शीतला प्रसाद, विनोद गुप्ता (बीएसएफ) हारुन भाई, विंध्याचल सहित आदि लोग थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई