चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में लैंडर से बाहर आया प्रज्ञान रोवर, इसरो को पहली तस्वीर भेजी

Share

चंद्रयान-3 : इसरो का मून मिशन चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद रैंप से बाहर आते ही रोवर ने पहली तस्वीर ली। लैंड करने के बाद उसके द्वारा भेजी गई तस्वीरों से यह पता चलता है कि लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले समतल जगह का चुनाव किया। विक्रम के सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड करने के बाद उसने अपने इमेजर कैमरे से ली गई तस्वीरों से चंद्रयान-3 के लैंडर का एक हिस्सा दिखाया था। इसरो ने आज सुबह ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर के प्रज्ञान रोवर से बाहर आ गया है। इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर अपेक्षाकृत समतल क्षेत्र चुना। इसके अलावा लैंडर और यहां अंतरिक्ष एजेंसी के मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) के बीच एक संचार लिंक स्थापित किया गया था। बता दें कि इसरो ने चांद पर अपना पहला मिशन साल 2008 में भेजा था जिसने चांद की सतह पर पानी की खोज की थी। उसके बाद 2019 में चंद्रयान-2 चांद के करीब पहुंचा लेकिन लैंड नहीं कर पाया। वहीं 2023 में कल इसरो का चंद्रयान-3 चांद पर लैंड कर गया।

वहीं इसरो के डायरेक्टर एस सोमनाथ ने कहा कि अगले 14 दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। प्रज्ञान हमें चांद के वातावरण के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि हमारा कई मिशनों पर काम जारी हैं। सोमनाथ ने कहा कि जल्द ही हम आदित्य एल-1 को सूर्य पर भेजेंगे। गगनयान पर भी काम जारी है।

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई