पुलिसकर्मियों उनके परिजनों के लिए पुलिस लाईन में चिकित्सा कैम्प का आयोजन, 250 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Share

आजमगढ़। जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के प्रयास से रविवार को पुलिस एवं उनके परिवार जनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पुलिस लाइन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य शिविर जनपद के ग्लोबल केयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में डॉ. शिप्रा सिंह महिला रोग विशेषज्ञ,डॉ. सुभाष सिंह प्लास्टिक एवं बर्न सर्जन, डॉ. धीरज पाटिल न्यूरो सर्जन, डॉ. सुमित कुमार सिंह मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. आर. के. सेठ नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. आई. सी. यादव दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ. निखिलेश जनरल फिजीशियन, डॉ. ए. के. यादव बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ. आशुतोष सिंह नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रशांत सिंह एवं डॉ नयन चक्रवर्ती कार्डियोलाजिस्ट, डॉ. अनुराग राय हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. संजय गौड़ जनरल सर्जन ने 150 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए सलाह भी दिया।
स्वास्थ्य शिविर के समन्वयक प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उनके बीमारियों को चिन्हित कर सही सलाह देना था। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने स्वास्थ्य शिविर में जांच के लिए पुलिसकर्मियों को जागरूक किया। स्वास्थ्य शिविर में ब्लड प्रेशर,शुगर, ईसीजी एवं खून की निशुल्क जांच भी की गई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!