स्टेट प्रभारी, सभी जिलों के लिए ब्यूरो चीफ, ब्लॉक व तहसील के लिए रिपोर्टर, कैमरामैन, रिपोर्ट्स, विज्ञापन प्रतिनिधि संपर्क करें — हमारे न्यूज़ चैनल (न्यूजपेपर) फूलपुर एक्सप्रेस में आपका स्वागत है

देश की स्वतंत्रता वह संविधान की रक्षा में कांग्रेस सदैव तत्पर है! डॉ तारानंद सादा

Share

सहरसा बिहार : सहरसा कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी का आनन-फानन में संसद सदस्यता समाप्त कर आवास खाली किए जाने के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय के द्वारा आदेश के बावजूद अब तक सदस्यता बहाल नहीं किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में मोदी सरकार की जमकर आलोचना की गई। रविवार को कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरीय नेता डॉ सादा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मुकेश झा को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष हीरा प्रभाकर, मोहम्मद नईम उद्दीन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसागर पांडे मौजूद थे।डॉ सादा ने कहा कि 70 साल में भारत देश को कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रधानमंत्री ने अपने अपने बुद्धि विवेक तथा संविधान सम्मत कार्यप्रणाली से भारत को विकासशील देश के रूप में खड़ा किया। जो विकसित राष्ट्र की दिशा में चल पड़ा था। उसे प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल में बेरोजगारी महंगाई नफरत व अराजकता के चौराहे पर लाकर देश को 70 साल पीछे धकेल दिया गया है। उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थान सरकारी हस्तक्षेप से दम तोड़ रही है। हमारी संवैधानिक व्यवस्था इनकी गलत हस्तक्षेप के कारण चरमरा रही है।वही संसद में निर्भीक होकर प्रश्न पूछने वाले राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करना, उनका बंगला छीन लेना, सुरक्षा वापस ले लेना, जेल में डालने की कोशिश करना, जो सुप्रीम कोर्ट के टिप्पणी से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि देश में व्याप्त एवं नफरत को रोकने सामाजिक और संप्रदायिक सद्भाव कायम करने तथा भारतीय लोकतंत्र की रक्षा एवं संघर्ष करने और हर कुर्बानी देने के लिए कांग्रेस तत्पर है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश झा ने बताया कि पिछले 9 वर्षों के शासन में महंगाई बेरोजगारी एवं जनसंख्या नियंत्रण रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। गुजरात में सिर्फ सत्ता पर बैठे लोगों ने न्यायालय को प्रभावित करने का काम किया है।वही भारतीय जनता पार्टी बुलडोजर से बोट पोलराइजेशन कर रही है।वहीं सीबीआई ईडी इनकम टैक्स का डर दिखाकर विपक्षी दलों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंकर भारतीय जनता पार्टी के प्रचारक बने हुए हैं वही खूबियों का गुणगान कर रहे हैं जबकि प्रिंट मीडिया की आत्मा अभी मरी नहीं है।उनके द्वारा राष्ट्र हित और सरकार की आलोचनात्मक खबरें और आलेख अब भी प्रकाशित हो रहे है।

 

बिहार वरिष्ठ पत्रकार चेतन सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई
error: Content is protected !!