बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में होगी 4 डिग्री सेल्सियस की बृद्धि -29 जुलाई तक बारिश होने के कम दिख रही संभावना

Share

सहरसा बिहार: मानसून के दौरान अचानक मौसम ने करवट बदल लिया है। जिसके कारण आगामी 29 जुलाई तक जिले में बरसात होने की कम संभावना दिख रही है। जिसके कारण जिले के अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बृद्धि दर्ज की जा सकती है। स्थानीय अगवानपुर स्थित मंडन भारती कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार पंडित ने बताया कि अगले 29 जुलाई तक जिले में बरसात के होने की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादल के छाए रहने , पुरवा हवा के चलने की भी संभावना दिख रही है। लेकिन बरसात नहीं होने कारण जिले के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बृद्धि दर्ज की जा सकती है।

क्या रहेगा अगले 5 दिनों का तापमान –

19 जुलाई – अधिकतम तापमान – 34.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 26.4 डिग्री
20 जुलाई – अधिकतम तापमान – 36.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 27.4 डिग्री
21 जुलाई – अधिकतम तापमान – 37 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 28.4 डिग्री
22 जुलाई – अधिकतम तापमान – 29.2 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 29.4 डिग्री
23 जुलाई – अधिकतम तापमान – 38.9 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 29 डिग्री

 

बिहार वरिष्ठ पत्रकार चेतन सिंह की खास रिपोर्ट

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई