यूपी में अगले चार दिनों तक होगी भीषण गर्मी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के आगरा और झांसी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। वहीं प्रयागराज, वाराणसी, अमेठी, सुल्तानपुर आदि जिलों में दोपहर में ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को दक्षिणी यूपी, बुंदेलखंड के साथ ही आगरा और अलीगढ़ डिविजन में गर्मी और लू प्रकोप ज्यादा संभावित है।
मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के पूर्वी दक्षिणी और बुंदेलखंड के 22 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी किया है। साथ ही शुक्रवार से लेकर शनिवार के दौरान, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के 32 जिलों में लू की चेतावनी और 15 जिलों में उष्ण रात्रि की चेतावनी जारी किया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। प्रदेश के उत्तरी- तराई इलाके में बादलों की आवाजाही है। 17 मई से तराई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अलीगढ़, मथुरा, चेतावनी है। देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व आसपास के इलाकों में मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
