चिन्हित 200 से अधिक असहाय जरूरत मंदो को 28 दिसंबर को वितरित होंगे कंबल….
फूलपुर एक्सप्रेस
फूलपुर, आजमगढ़। सामाजिक संगठन ज़ेड.एफ.एम के स्थापना दिवस के अवसर पर 28 दिसंबर को असहाय व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा, इसकी जानकारी देते हुए संगठन के प्रवक्ता रफीक फूलपुरी ने बताया कि संगठन के संस्थापक जीशान अहमद खान के दिशा निर्देशन में कंबल वितरण का कार्यक्रम स्थल डॉ मो अज़ीम के शमीमा हॉस्पिटल के पास दिन में 12बजे से प्रारम्भ होगा जिसमें दो सौ से अधिक कंबल वितरण के लिए असहाय जरूरत मंदो में कूपन वितरित किया गया जिसके आधार पर 28 दिसंबर को कंबल वितरण किया जाएगा।
Author: PhoolpurExpressNews
Views: 1,120







