महिषी, सहरसा (रिपोर्टर–ओमप्रकाश) भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआईएम महिषी अंचल का 05 वां अंचल सम्मेलन लखनी बाढ़ आश्रय में माकपा जिला मंत्री का. रणधीर यादव के द्वारा पार्टी झंडोत्तोलन से शुरू हुआ। शहीद वेदी पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। जिसके बाद खुला अधिवेशन का. डॉ रामरेख यादव की अध्यक्षता में चलीं जिसको संबोधित करते माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य का. विनोद कुमार ने कहा कि डबल इंजन सरकार में पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था फेल हो गया है गरीब भुमीहिन परिवार को पांच डीस मिल जमीन देने के बजाय भुमि हिन परिवार जो सड़क किनारे पोखर किनारे अगर कोई बसें हैं वैसे गरीबों को अतिक्रमण के नाम पर उजारा जा रहा है किसानों का फसलों का न्युनतम दाम तक नहीं मिलता हैं। सरकार पूंजीपतियों के हजारों करोड़ रू माफ कर रहे हैं। लेकिन किसान मजदूर का एक रू माफ करने को तैयार नहीं है। जब से केन्द्र में भाजपा सरकार बनी तो तब से लागातार सरकारी संस्थाओं को कौड़ी के भाव बेची जा रही है। देश के अन्दर सम्प्रदायिक दंगे, समाजिक नफरत फैलाये जा रहे हैं। किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। अमीर और अमीर, गरीब और गरीब होता जा रहा है। वही माकपा जिला मंत्री का. रणधीर यादव ने कहा सहरसा जिले के सभी अंचलाधिकारी के पास हजारों भुमिहीन परिवार के लोगों ने बासगीत पर्चा हेतु आवेदन दिया है परन्तु एक भी पर्चा का वितरण नहीं होना सरकार और प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। बेदखल पर्चा धारियों में एक भी पर्चा धारियों को दखल दिहानी नहीं दिया गया है। बाढ़ सुखाड़ एवं बिजली के स्थायी समाधान हेतु आज तक बराह क्षेत्र में हाई डैम का निर्माण नहीं हुआ। कोसी की बाढ़ को सरकार एवं प्रशासन अपना चारागाह समझती है। विगत दिनों कोसी में भयंकर बाढ़ आयी तटबंध भी टूटा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जान माल की अपार क्षति हुई। परन्तु सरकार ऊंट के मुंह में जीरा का फौरन तरह मुआवजा दे रही है। उसमें भी बहुत परिवार वंचित हैं। पार्टी खुलाधिवेशन के माध्यम से मांग करती है कि सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा दिया जाएगा। विस्थापितों को पुनर्वासित किया जाय। अगर ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी बड़ी लड़ाई लड़ेगी। माकपा के नेता मिथिलेश कुमार सिंह दिलीप ठाकुर कुलानन्द कुमार शिवशंकर शर्मा आदि वक्ताओं ने खुला अधिवेशन को संबोधित किया। खुलाधिवेशन के उपरांत प्रतिनिधि सत्र का संचालन कामरेड रामरेख यादव ने किया। उद्घाटन भाषण पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य बिनोद कुमार ने किया।
पार्टी अंचल सचिव कामरेड दिलीप ठाकुर ने विगत तीन वर्षों का राजनीतिक, सांगठनिक और कार्य रिपोर्ट पेश किया जिसपर 12 साथियों ने बहस किया। कुछ संसोधन के बाद तीनों रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित किया गया। जिला सम्मेलन हेतु 15 प्रतिनिधि का चयन भी सर्वसम्मति से किया गया। तेरह सदस्यीय नयी अंचल कमिटी का गठन किया गया। जिसके अंचल सचिव का. शिवशंकर शर्मा सर्वसम्मति से चुना गया। स्थानीय समस्याओं को लेकर आगे संघर्ष का निर्णय भी लिया गया। समापन भाषण पार्टी के जिला सचिव रणधीर यादव ने दिया। सम्मेलन में जयजयराम पासवान, दिलीप ठाकुर, रंजीत सादा, मनोज सिंह, शिवशंकर सिंह, बिजय पासवान, दिनेश साह, पंकज कुमार, त्रिभुवन पासवान , ललित राय आदि नेताओं ने प्रमुखता से भाग लिया।
