विवाहिता ने संदिग्ध अवस्था में किया आत्महत्या, पुलिस ने शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेजा, सास, देवर सहित चार गिरफ्तार!

Share

पारिवारिक कलह में गई विवाहिता की जान…… 

फूलपुर एक्सप्रेस 

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गाँव में खुरासान रोड रेलवे स्टेशन के सामने रविवार देर रात एक घर से महिला का शव बरामद हुआ, 22 वर्षीय मृत महिला कंचन विश्वकर्मा पुत्री सुखखु विश्वकर्मा निवासी मुबारकपुर थाना क्षेत्र का एक वर्ष पूर्व विवाह ऊदपुर निवासी विश्वकर्मा परिवार में हुआ था,

बताया जाता है कि पहले ही मुंबई में कमाने वाला पति राहुल विश्वकर्मा पुत्र बाबूराम उर्फ़ टिलठू विश्वकर्मा विवाह बाद पुनः मुंबई पुणे कमाने चला गया, और अपने पत्नी से किसी भी प्रकार का व्यवहारिक संबंध नहीं रखता था, कुछ लोगों का कहना था कि उसने वहां (मुंबई ) पर एक महिला के साथ पहले से ही संबंध बना रखा है, और उसके साथ रहता है, और आए दिन अपने पत्नी कंचन से दहेज की मांग करता था साथ ही न मिलने पर उसे छोड़ने की भी बात करता रहता था, इन सब परिस्थितियों के बाद भी मृतिका कंचन पति की अनुपस्थिति में ससुराल में रहकर जीवन यापन करती थी, ऊपर से घर वाले भी दहेज आदि को लेकर प्रताड़ित करते रहते थे, मृत विवाहिता को कोई औलाद नहीं था,

विवाहिता के शव के हाथ के हथेली पर अपनी बीती हुई बातों को पेन से लिखा भी मिला,यह आत्म हत्या किन कारणों से की यह तो अभी जांच का विषय है, लेकिन मृत महिला के गले में कुछ चोट के निशान पाए गए, यह हत्या थी या आत्महत्या इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है, घटनास्थल पर सूचना के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम नेवी अपने स्तर से सबूत जुटाए व जाँच किए,

मौके पर सीईओ अनिल कुमार सिंह कोतवाल शशिचंद चौधरी सहित फूलपुर कोतवाली पुलिस मौजूद रही इस संबंध पुलिस ने विवाहिता के देवर सास, चचेरी ननद सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है, सूचना के बाद मृतका के परिजन भी पहुंच गए, उन लोगों ने भी ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ना की बात कही, फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही थी.

Leave a Comment

error: Content is protected !!